सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

आदर्श हत्याकांडः मुख्य आरोपी सहित दो मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार, बाइक, असलहा बरामद

छह माह पूर्व मुख्य आरोपी के बड़े भाई से हुआ था विवाद
आजमगढ़। जिले की पुलिस ने हरिहरपुर युवा कलाकार हत्याकांड का शुक्रवार को शनिवार को अनावरण कर दिया। इस घटना के मुख्य अभियुक्त सहित उसके साथी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी सुशील को पैर में गोली लगी है, जिसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जबकि पुलिस ने दोनों के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक और अवैध असलहा भी बरामद कर लिया है। 

मुख्य आरोपी सुशील यादव उर्फ गोल्डी 

जिले में 20 सितंबर की शाम को कंधरापुर थाना के हरिहरपुर गांव में कुछ बदमाशों ने युवा कलाकार आदर्श मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना को लेकर पुलिस पर काफी दबाव था। पुलिस ने घटना के अनावरण में तत्परता दिखाई। घटना के दूसरे ही दिन नामजद अभियुक्त मोनू यादव को मुठभेड़ में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मोनू यादव से मुठभेड़ के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने मुख्य आरोपी सुशील यादव उर्फ गोल्डी पुत्र रामनयन यादव, काजू शर्मा उर्फ मनीष शर्मा पुत्र सुभाष शर्मा को शुक्रवार की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल व अवैध असलहा बरामद कर लिया। 

 

एसपी अनुराग आर्य ने घटना का खुलासा किया। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने हत्या में प्रयुक्त असलहा छिपाने की बात बताई, उसे बरामद करने के लिए जब पुलिस टीम उसे करेन्हवा मठ के पास रात 11 बजे ले गई तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। भागने के दौरान पुलिस टीम की तरफ से की गई जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी है। उन्होंने बताया कि  मुख्य अभियुक्त सुशील यादव उर्फ गोल्डी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पूछताछ में अभियुक्त गोल्डी ने बताया कि अभियुक्त व मृतक एक-दूसरे से परिचित थे, एक-दूसरे के यहां आना- जाना था। लगभग छह माह पूर्व इसके बड़े भाई सोनू यादव के साथ ह्रदय मिश्रा, आदर्श मिश्रा की किसी बात को लेकर कहासुनी व मारपीट हुई थी। इसके बाद घटना के एक दिन पूर्व 19 सितंबर को पुनः लछीरामपुर में अभियुक्त व उसके साथियों की कहासुनी आदर्श मिश्रा व साथियों के साथ हुई थी। जिसका बदला लेने के लिए अभियुक्त ने उक्त घटना को अंजाम दिया। एसपी ने बताया कि घटना के समय अभियुक्त काजू शर्मा मोटरसाइकिल चला रहा था, अभियुक्त पीछे बैठा हुआ था। एसपी ने बताया कि उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक असलहा 315 बोर,  एक जिंदा कारतूस व दो अदद खोखा 315 बोर बरामद किया गया है। घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है । अभियुक्तों के विरूद्ध गैगेस्टर एक्ट एवं  धारा 14(1) गैगेस्टर एक्ट के तहत संपत्ति जब्तीकरण की भी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं