सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

‌शिकायत से नाराज शिक्षिका ने दरवाजा किया बंद, बोली जा रही हूं आत्महत्या करने, मचा हड़कंप

‌सीओ सगड़ी दलबल साथ पहुंचे कालेज, दरवाजा तोड़ा तो चौकी पर बैठी थी शिक्षिका

समझा-बुझाकर कालेज स्टाफ के साथ शिक्षिका को पुलिस ने भेजा घर

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मालटारी स्थित एक कालेज के हास्टल में एक शिक्षिका द्वारा कमरा बंद कर आत्महत्या करने की सूचना से हड़कंप मच गया। कालेज की छात्राओं की सूचना पर पहुंची सीओ सगड़ी दलबल के साथ कालेज पहुंच गए। पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो देखा कि शिक्षिका चौकी पर बैठी हुई है। पुलिस ने शिक्षिका को समझा-बुझाकर उसके घर भिजवा दिया। 

 

जानकारी के अनुसार मालटारी स्थित एक कालेज के हास्टल में ही उक्त शिक्षिका रहती थी। छात्राओं का आरोप था कि उक्त शिक्षिका मोबाइल पर आवाज तेज कर गाना सुनती थी। कई बार मना करने पर नहीं मान रही थी। इस पर छात्राओं ने इसकी शिकायत कालेज प्रशासन से की। जिसके भय से बुधवार को ‌उक्त शिक्षिका ने हास्टल में अपने कमरे का दरवाजा यह कहते हुए बंद कर लिया कि तुम लोगों ने मेरी शिकायत की है, मैं आत्महत्या कर लूंगी। इसके बाद शिक्षिका ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। छात्राएं घबराकर इसकी सूचना 112 नंबर पुलिस को दी, सूचना पाकर मौके सीओ सगड़ी अनिल कुमार वर्मा महिला सिपाही, 108 नंबर एंबुलेंस सहित दलबल के साथ मौके पहुंच गए। महिला शिक्षिका से बार-बार दरवाजा खोलने का आग्रह करते रहे। लेकिन दरवाजा नहीं खुला। बाद में सिपाहियों ने जब जोर से धक्का मारा तो दरवाजा खुल गया, देखा तो शिक्षिका सकुशल चौकी पर बैठी थी। पुलिस ने शिक्षिका से बार-बार पूछ ती रही कुछ सेवन तो नहीं किया। इस पर शिक्षिका ने कहा मैंने कुछ सेवन नहीं किया है। इसके बाद पुलिस ने समझा-बुझा उसे विद्यालय के एक स्टाप के साथ उसके घर पहुंचाया गया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं