सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

मौर्य दंपत्ति हत्याकांड: भूख हड़ताल पर बैठा परिवार, मुआवाजे के नाम पर हुआ धोखा

आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के पारा गांव के रहने वाले मौर्य दंपत्ति के हत्या में शामिल आरोपियों को पुलिस ने दो दिन पहले गिरफ्तार कर लिया है लेकिन अब मुआवजे को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है। मृतका का पुत्र शिवांश मौर्य परिवार के लोगों के साथ सोमवार को मेहता पार्क में भूख हड़ताल पर बैठ गया और आरोप लगाया कि एसडीएम और सरकार ने उसके साथ धोखा किया है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में एसडीएम ने दावा किया था कि मृतक के परिवार को 25 लाख की सहायता दी जा चुकी है लेकिन परिवार को आज तक फूटी कौड़ी नहीं मिली।

बता दें कि अहरौला थाना क्षेत्र के पारा गांव निवासी निवासी इंद्रपाल मौर्य पुत्र स्व. रामलगन जनरल स्टोर की दुकान कर परिवार का भरण पोषण करता था। 14 जून 2022 को वह अपनी पत्नी शकुंतला के साथ बाइक से जौनपुर जिले के शाहगंज दवा लेने गया था। इंद्रपाल के साथ उसके साढ़ू विकास मौर्य निवासी भरचकिया थाना पवई भी अपनी पत्नी के साथ चिकित्सक के पास गए थे। दवा लेने के बाद दोनों रिश्तेदार अपने परिवार के साथ अपने घर के लिए रवाना हुए लेकिन इंद्रपाल व उनकी पत्नी शकुंतला दोनों घर नहीं पहुंचे। 16 जून को लापता इंद्रपाल मौर्य व उनकी पत्नी शकुंतला का शव फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंबारी बाजार के समीप सड़क किनारे स्थित झाड़ी से बरामद हुआ था। पुलिस ने दो दिन पूर्व इस हत्याकांड में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं दूसरी तरफ घटना के कुछ दिन बाद ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मृतक के घर पहुंचे थे। डिप्टी सीएम के सामने ही एसडीएम ने कहा था कि परिवार को 25 लाख रुपये आर्थिक सहायता दी गई है। डिप्टी सीएम ने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया था। इसी बीच सोमवार को मृतक का पुत्र शिवांश मौर्य परिवार के लोगों के साथ मेेहता पार्क में भूख हड़ताल पर बैठ गया। शिवांश ने आरोप लगाया कि डिप्टी सीएम के सामने एसडीएम ने 25 लाख रुपये मुआवजे की बात की थी लेकिन आज तक उसके परिवार को फूटी कौड़ी नहीं मिली। इस बावत कई बार डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। मीडिया में यह खबर छप गई कि हमारे परिवार को 25 लाख का चेक एसडीएम ने दे दिया है, जो सरासर झूठ है। हमारा परिवार आर्थिक तंगी के चलते तमाम समस्याओं से जूझ रहा है। यहां तक की हमारी शिक्षा संबंधी जरूरत भी पूरी नहीं हो पा रही है। इसलिए यहां भूख हड़ताल पर बैठे हैं। शिवांश ने मांग किया कि उसे सरकारी नौकरी दी जाय और जो मदद का आश्वासन दिया गया वह पूरा किया जाय।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं