सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

खराब नाश्ते सहित शौचालय की उचित व्यवस्था न होने पर किया प्रदर्शन

खंड शिक्षा अधिकारी को प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन

बीआरसी केंद्र पटवध बिलरियागंज में चल रहा निपुण भारत अभियान प्रशिक्षण

आजमगढ़। निपुण भारत अभियान प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को खराब नाश्ता देने और शौचालय आदि की उचित व्यवस्था न होने का आरोप लगाते हुए शनिवार को बीआरसी केंद्र पटवध बिलरियागंज पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी और शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया। मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। वहीं कुछ शिक्षकों ने नाश्ते और भोजन का बहिष्कार कर दिया। 

बताते चलें कि बीआरसी केंद्र पटवध बिलरियागंज पर निपुण भारत अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विभाग की ओर से सुबह नाश्ते, दोपहर में भोजन फिर शाम को नाश्ते की व्यवस्था की गई है। इसके लिए बाकायदा विभाग ने मेन्यू जारी किया है। आरोप है कि मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा है और गुणवत्ता का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। महिलाओं के शौचालय की भी व्यवस्था ठीक नहीं है विभागीय मामला होने से सभी विरोध करने से बच रहे हैं। बीआरसी केंद्र पटवध में शनिवार को चौथे दिन का प्रशिक्षण चल रहा था। विभाग की ओर से प्रशिक्षण में शामिल होने वाले शिक्षकों को नाश्ते खाने के लिए मेन्यू तैयार किया गया है। इसमें बकायदा यह तय किया गया है कि किस दिन के किस समय कौन सा नाश्ता होगा और भोजन में क्या परोसा जाएगा। लेकिन पटवध बीआरसी में कुछ अलग ही खेल चल रहा है। मैन्यू के मुताबिक खाना बनाकर शिक्षकों को खिलाने के बजाय उनको एक ही तरह का भोजन दिया जा रहा है। जिससे शिक्षको में रोष तो है, लेकिन विभाग का मामला होने से वह खुलकर विरोध नहीं कर पा रहे हैं। इसे लेकर शनिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के संगठन मंत्री केदार वर्मा, विनोद पटेल, पंकज राय, हरेंद्र यादव आदि ने बीआरसी पर प्रदर्शन किया। विरोध में नारेबाजी की। साथ ही मांग की कि प्रशिक्षण में शामिल शिक्षकों को मैन्यू के हिसाब से ही नाश्ता और भोजन दिया जाए। साथ ही महिला शिक्षकों के ‌लिए शौचालय की उचित व्यवस्था की जाए। बाद में मांगों का ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया।इस मौके पर संगठन मंत्री केदार वर्मा, विनोद पटेल, पंकज राय, हरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं