सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: साइबर ठगीः ऑनलाइन बिजली बिल जमा करने में दो लाख गंवाए

न्याय के ‌लिए बैंक व थाने का चक्कर काट रहा है पीड़ित

आजमगढ़। साइबर अपराधियों ने फिर एक व्यक्ति को अपनी जाल में फंसाकर उसके खाते से करीब दो लाख रूपये गायब कर दिये। जालसाजों ने आनलाइन बिजली का बिल जमा करने के नाम पर पीड़ित व्यक्ति को अपने झांसे में ले लिया। जालसाजी का शिकार अपने पैसे वापस कराने के लिए अब बैंक व थाना का चक्कर लगा रहा है। सिधारी थाना क्षेत्र के बेलनाडीह गांव निवासी में आनलाइन बिल जमा करने के नाम पर साइबर अपराधियों ने खाता से करीब दो लाख उड़ा दिए। पीड़ित के मोबाइल पर जालसाज ने फोन किया। बिजली का बिल ऑनलाइन जमा करेंगे अभी तो 100 रुपये लगेगा। पीड़ित जालसाज के झांसे में आ गया। जालसाज ने पीड़ित के मोबाइल पर एक लिंक भेजा। लिंक की प्रक्रिया पूरी करने बाद खाते से तीन बार में करीब दो लाख रुपये निकल गए। मैसेज मिलने पर पीड़ित को जानकारी हुई। इसके बाद से पीड़ित राणा मंत विजय सिंह थाना व बैंक का चक्कार काट रहा है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं