सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Bareilly: नामर्द कहने और पत्नी पर अभद्र टिप्पणी पर दोस्त को उतारा मौत के घाट

 

लाश फेंका सेप्टिक टैंक में, एक अन्य साथी के साथ मिल दिया घटना को अंजाम

बरेली। पत्नी पर अभद्र टिप्पणी व खुद को नामर्द सुनकर नाराज युवक ने अपने एक साथी के साथ मिलकर दोस्त को खौफनाक सजा दी। शराब पिलाने के बाद ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में फेंककर फरार हो गये। सुभाषनगर थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो खुलासा हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 सुभाषनगर के मोहल्ला वीर भट्टी के रहने वाले आशीष बी लाल सेटेलाइट के पास एक होटल में नौकरी करता था। उनके मोहल्ले के शिवम व रजत दोनों से उसकी दोस्ती थी। दोनों अक्सर रात में शराब पीकर पार्टियां करते थे। सोमवार रात को आशीष अपने मकान के पीछे काली धाम कॉलोनी के आनंद कश्यप के मकान में शराब पी रहे थे। शिवम की इसी साल 17 अप्रैल को शादी हुई थी। शादी के कुछ ही दिन में पत्नी से उसका विवाद हो गया। वह शिवम को छोड़कर चली गई थी। इसी को लेकर आशीष ने शिवम की पत्नी पर अभद्र टिप्पणी कर दी। शिवम को भी नामर्द कह दिया। कहा कि पत्नी को संभाल नहीं पाया। इस कारण वह छोड़कर चली गई। इससे नाराज शिवम ने ईंट से आशीष के सिर पर हमला कर दिया। सिर से खून बहने लगा। कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। रजत और शिवम ने आशीष के शव को निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में फेंक दिया। इसके बाद फरार हो गये। मंगलवार की सुबह शव मिलने पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने आसपास छानबीन की। परिवार वालों से पूछताछ की। इसके बाद शिवम और रजत को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर सुभाषनगर विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं