सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

जय कृष्ण राय ने 93.2% अंक हासिल कर किया टॉप

केंद्रीय पब्लिक एकेडमी का शानदार प्रदर्शन CBSE 10वीं परीक्षा 2026 में छात्रों का उत्कृष्ट परिणाम कई विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक किए हासिल आजमगढ़। रानी की सराय के सैय्यद्वारा ​स्थित केंद्रीय पब्लिक एकेडमी (पीजी कॉलेज के निकट) के विद्यार्थियों ने CBSE बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से सफलता प्राप्त की। कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय द्वारा जारी परिणाम के अनुसार मेधावी छात्र जय कृष्ण राय ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस सफलता पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं श्रेया गुप्ता ने 92.8 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समृद्धि पाण्डेय (92.6%), हर्षिता यादव (92%) एवं श्रेया यादव (91.6%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थानों में अपनी जगह बनाई। प्रधानाचार्य डॉ. काजी सिद्...

Barabanki: ट्रक ने खड़ी बस को मारी टक्कर, चार लोगों की दर्दनाक मौत

बाराबंकी। लखनऊ-बहराइच हाईवे पर सड़क किनारे खड़ी डबल डेकर बस में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में बस का पहिया बदल रहे चालक सहित चार की मौत हो गई। जबकि दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से गंभीर हालत में दो लोगों को लखनऊ रेफर किया गया है। बस नेपाल से गोवा जा रही थी।

रामनगर थाना के ग्राम महंगूपुर में शनिवार की भोर में साढ़े तीन बजे नेपाल से गोवा जा रही बस का पहिया पंचर हो गया था। चालक बस खड़ी करके पहिया बदल रहा था। इस दौरान बस में 60 यात्री सवार थे। इसी बीच एक ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। हादसा रामनगर और मसौली सीमा के पास हुआ, दोनों थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया। सुबह तक वाहनों को किनारे कर यातायात सुचारू किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी पूर्णेन्दु सिंह ने बताया कि बस के अन्य यात्रियों को दूसरे वाहन से वापस नेपाल भेजा जा रहा है। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया है। जहां चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबक‌ि आठ लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, वहीं दो यात्रियों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।उन्होंने बताया कि मृतकों में नेपाल के बांके जिला के थाना धामपुर अंतर्गत विनोना राप्ती सुरारी निवासी प्रेम थारू, डांग जिला के तुलसीपुर थाना अंतर्गत ग्राम बिंदापुर निवासी चक्र बहादुर बली और एक अज्ञात जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं