सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: गोरखपुर में खुलेगा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का क्षेत्रीय केंद्र

चरगांवा में 1.6 एकड़ भूमि आवंटित, जल्द शुरू होगा निर्माण 

आजमगढ़। नशे के करोबार पर नकेल कसने के लिए सरकार ने तैैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद गोरखपुर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के क्षेत्रीय केंद्र खोलने की तैयारी चल रही है। जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्रीय केंद्र खोलने के लिए चरगांवा में 1.6 एकड़ जमीन विभाग को आवंटित कर दी गई है। जल्द ही केंद्र का निर्माण शुरू किया जाएगा। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में नशाखोरी पर लगाम लगाने को लेकर गंभीर हैं। वे लगातार नशे के कारोबार को रोकने का निर्देश जारी कर रहे है। पिछले दिनों उन्होंने गोरखपुर में नशे का कारोबार करने वालों के साथ सख्ती से निपटन का निर्देश जारी किया था। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस एवं प्रशासन ने सक्रियता दिखाई है। इसी के तहत अब गोरखुपर में नारकोटिक्स ब्यूरो का क्षेत्रीय केंद्र खोलने का फैसला किया गया है।इस केंद्र के खुलने से नेपाल एवं बिहार बार्डर सहित आसपास के जिलों में नशे के कारोबार को रोकने में मदद मिलेगी और निगरानी तेज हो सकेगी। इसलिए केंद्र जल्द से जल्द स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। शासन द्वारा केंद्र खोलने के लिए गोरखपुर में दो एकड़ भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया था। जिला प्रशासन ने तेजी दिखाते हुए चरगांवा में 1.6 एकड़ जमीन चिह्नित कर एनसीबी को आंवटित कर दी है। माना जा रहा है कि जल्द ही यहां क्षेत्रीय केंद्र का निर्माण शुरू हो जाएगा। उपजिलाधिकारी सदर कुलदीप मीणा ने बताया कि नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने को सरकार गंभीर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिकारियों के साथ बैठक में कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान नशामुक्ति के लिए कार्रवाई का निर्देश दिया था। उन्होंने कहा था कि नशा के कारोबारियों पर योजनाबद्ध तरीके से कठोर कार्रवाई की जाए। ताकि इस कारोबार को जड़ से समाप्त किया जा सके। कारोबारियों से सख्ती से निपटने के लिए ही एनसीबी का क्षेत्रीय केंद्र खोलने की कवायद शुरू हुई है। इसके लिए चरगांवा में 1.6 एकड़ भूमि विभाग को आवंटित की गई है। जल्द ही इसका निर्माण शुरू होगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं