सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh: प्रेमिका को फंसाने को प्रेमी ने खुद ही रची थी अपने अपहरण व हत्या की साजिश

जांच में राज खुलने पर पुलिस भी थी चकित, प्रेमी और दोस्त गिरफ्तार

आजमगढ़।  जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र में एक युवक ने प्रेमिका को फंसाने के लिए दोस्त के साथ मिलकर अपने अपहरण और हत्या की फर्जी कहानी गढ़ दी। युवक ने ऐसी साजिश रची कि पुलिस और परिवार दोनों चकमा खा गया। परिजनों ने प्रेमिका के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा दी लेकिन जब मामले की जांच शुरू हुई तो पूरे खेल से पर्दा उठ गया। पुलिस ने आरोपी प्रेमी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार एक महिला ने बिलरियागंज थाने में 29 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई की उसका 24 वर्षीय पुत्र संदीप 20 अगस्त की सुबह करीब दस बजे घर से सरदहा बाजार गया था। उसे मारने के लिए गायब करवा दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। दौराने विवेचना पता चला कि अपहरण की पूरी कहानी मनगंढ़त है। अपहृत द्वारा प्रेमिका को फंसाने के लिए अपने दोस्त बलराम के साथ मिलकर फर्जी कहानी गढ़ी गई है। मुकदमें में नामजद की गई युवती निर्दोष है। इसके बाद पुलिस ने साजिश रचने वाले प्रेमी संदीप कुमार पुत्र उमाशंकर राम व उसके दोस्त देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के छितही बाजार निवासी बलराम सिंह पुत्र स्व. रामप्रसाद सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई। मुखबिर की सूचना पर महराजगंज थाने की पुलिस ने शनिवार को आरोपी संदीप कुमार व उसके दोस्त बलराम सिंह को बवाली मोड़ के पास से समय गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ के मुताबिक आरोपी संदीप कुमार ने पूछताछ में बताया कि बिलरियागंज क्षेत्र की एक लड़की से प्यार करता था। लड़की की शादी हो गयी थी लेकिन वह लड़की से शादी के बाद भी बात करना चाहता था। लड़की ने बात करने से मना कर दिया तो मैंने उसे धमकी दी कि मैं तुम्हंे झुठे मुकदमें में फंसा दुंगा। जिसके तहत संदीप कुमार 20 अगस्त को बिना किसी को बताए मुंबई चला गया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं