सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh: पिता की पुण्यतिथ‌ि पर वाजिदपुर के माध्यमिक विद्यालय को चार भाईयों ने लिया गोद

सेवानिवृत्त शिक्षकों सहित छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

बूढ़नपुर। तहसील क्षेत्र के वाजिदपुर स्थित बाबा बरुआ दास पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को गांव के राजेंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर उनके पुत्रों ने शिक्षा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षकों और स्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। 

बताते चलें कि राजेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र डा. आनंद प्रताप सिंह गौतम बुद्ध नगर विश्वविद्यालय में मनोचिकित्सा विभाग में प्रोफेसर है। अपने पिता राजेंद्र प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि पर डा. आनंद सहित उनके तीन भाई ज्ञान प्रकाश सिंह, इंद्र प्रताप सिंह, राज प्रताप सिंह ने बाबा बरुआ दास स्कूल को गोद लिया गया। चारों भाइयों ने पिता की पुण्यतिथि पर बुधवार को शिक्षा सम्मान का आयोजन किया। इस दौरान क्षेत्र के एक दर्जन से ज्यादा सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न आदि भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान स्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा छह  से नौ तक के छात्रों को नगद धनराशि, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह दी गई। मनोचिकित्सक प्रो. डा. आनंद सिंह ने कहा कि हम सभी भाई इसी स्कूल में पढ़े, और आज ऐसे मुकाम पर हैं। इस स्कूल की स्थिति को संवारना हमारा कर्तव्य बनता है। इसलिए हमनें बाबा बरूआ दास पूर्व माध्यमिक विद्यालय वाजिदपुर को गोद लेकर शिक्षा सम्मान की शुरुआत की है। मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय ने चारों भाईयों के इस प्रयास को सराहा। कहा कि शिक्षकों का सम्मान करना शिष्य का परम कर्तव्य है। अध्यक्षता गांधी पीजी कॉलेज कोयलसा के दर्शन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डा. रामवृक्ष मौर्या ने और संचालन कवि लाल बहादुर चौरसिया लाल ने किया। अंत में स्कूल के प्रबंधक परमहंस सिंह ने सभी का आभार जताया। 

सम्मानित हुए सेवानिवृत्त शिक्षकों में कमलेश चौबे, लालमणि सिंह, राम विनय सिंह, रघुनाथ मौर्य, वीरेंद्र मौर्य, वीरेंद्र प्रताप सिंह, जय प्रकाश सिंह, राधेश्याम सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, रामचंद्र सिंह, बद्री राम, राजकिशोर सिंह शामिल थे। वही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सम्मानित किए गए छात्रों में अश्विन, रामाशीष, महिमा, रिचा, प्रतिमा यादव, कृष्णा, सौरभ यादव, शिवम मोदनवाल, ज्योति मौर्या, प्रतिज्ञा, शगुन सिंह,अवनी, अदनान, युवराज आदि शामिल थे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं