सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: एक पोल से खींच दिए गए दो जगहों से आए विद्युत तार

शिकायत के बाद जेई ने दूसरा पोल लगाने का दिया निर्देश

जहानागंज। विद्युत विभाग की लापरवाही रामपुर- कुसरना गांव में देखने को मिल रही है। किसान के मना करने के बाद भी विभाग ने उसके खेत में पोल लगाकर दो जगहों से आई 33 हजार वोल्ट का तार खींच ‌दिया। जिससे किसान दहशत में है। हालांकि बाद में मामला बढ़ता देख रविवार को जेई ने मुबारकपुर से आए तार को हटवा दिया।
रामपुर गांव निवासी गजेंद्र सिंह के खेत में पहले से ही पोल लगा हुआ था जिस पर सिधारी हाइडिल से 33 हजार वोल्ट तार गया है। दूसरा पोल लगाने की वजाय उसी पोल से बुधवार को मुबारकपुर से भी 33 हजार वोल्ट का बिजली का तार खीच दिया गया। दोनों तरफ से आए तार को एक ही पोल पर खींचे जाने से किसान भयभीत हैं। किसानों ने विद्य‌ुत तार खींचने के दौरान आपत्ति भी जताई लेकिन एसडीओ व जेई ने यह कहते हुए किसानों की बातों को अनसुना कर दिया कि इससे कोई परेशानी नहीं होगी। किसानों ने बताया कि 33 हजार वोल्ट के तार से काफी आवाज आती है। विभाग इस पोल पर दूसरी तरफ से आए 33 हजार वोल्ट तार को खींच दिया है। इसके किसान काफी परेशान है। बरसात के मौसम में तो इन विद्युत तारों से और आवाज आती है। किसानों ने इसकी सूूचना सब स्टेशन जहानागंज को दिया। रविवार को जेई प्रमोद कुमार सिंह ने मौके पर जाकर जांच किया। बताया कि यह गलत है। एक पोल पर दो जगह से आए विद्युत तार को नहीं खींचा जाना चाहिए। उन्होंने मुबारकपुर से आए विद्युत तार को पोल से हटवा दिया। अलग से पोल लगाकर विद्युत तार खींचने का निर्देश दिया।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं