सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: आटे-दाल का भाव पता चलने पर प्रेमिका को बहन के घर छोड़ भागा प्रेमी

प्रेमी के ‌खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली पहुंची प्रेमिका

पुलिस ने परिजनों को बुला शिवमंदिर में कराई शादी 

आजमगढ़। जीयनपुर में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को बीते दिनों लेकर फरार हो गया। जब आटे-दाल का भाव समझ आया तो वह प्रेमिका को लेकर वापस आजमगढ़ आ गया। इसके बाद प्रेमिका को उसकी बहन के घर छोड़कर फरार हो गया। इस बीच प्रेमिका सोमवार को थाने प्रे‌मी के ‌खिलाफ शिकायत करने पहुंच गई। पुलिस ने प्रेमी और प्रेमिका के परिवार को बुलाया। जहां प्रेमी और प्रेमिका फिर से एक-दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे। इस पर पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर दोनों की जीयनपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शादी करा दी।

 जानकारी के अुनसार रौनापार थाना क्षेत्र के रचनपट्टी गांव निवासी सचिन कुमार पुत्र कन्हैया नगर पंचायत जीयनपुर के आर्य नगर मोहल्ले में अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई करता था। इस दौरान मुहल्ला निवासिनी रेनू विश्कर्मा पुत्री हरिश्चंद विश्वकर्मा की आंखे चार हो गई। सात माह तक दोनों छिप-छिपकर मिलते-जुलते रहे। धीरे-धीरे दोनों का प्रेम परवान चढ़ने लगा। बीते दो सितंबर को प्रेमी युगल घर से फरार हो गए। कुछ दिन तक प्रेमी युगल लड़के के मां के घर रहे। इसके बाद लड़का लड़की को लेकर दिल्ली अपने दोस्त के पास चला गया। वहां पर खाने-पीने और रहने की दिक्कत हुई तो 18 सितंबर को वापस आजमगढ़ आ गए। लड़का लड़की को आजमगढ़ स्थित लड़की के बड़ी बहन के घर छोड़कर चला गया। सोमवार को लड़की जीयनपुर कोतवाली में लड़के की के खिलाफ तहरीर देने पहुंच गई। पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाया। इस दौरान प्रेमी युगलसाथ जीने मरने की कसमें खाने लगे। पुलिस के समझाने पर परिवारों की सहमति से जीयनपुर स्थित शिव मंदिर पर दोनों की शादी करा दी गई।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं