सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: शिव गोविंद सिंह बने उपभोक्ता सहकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक

आजमगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के देश व्यापी संगठन सहकार भारती के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय की संस्तुति पर प्रदेश महामंत्री डॉ प्रवीण सिंह जादौन ने जनपद के शिव गोविंद सिंह को सहकार भारती के उपभोक्ता सहकारी प्रकोष्ठ का प्रदेश सह-संयोजक व डॉ सुरेन्द्र नाथ चौबे को विपणन विभाग का सह संयोजक मनोनीत किया है। विदित हो कि शिव गोविंद सिंह पहले से उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लि. आजमगढ़ के सदस्य हैं और अब सहकार भारती के उपभोक्ता सहकारी प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक बनाए जाने से उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। इनके सिधारी स्थित आवास पर मंगलवार को लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिया। शिव गोविंद सिंह ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसको पूरी निष्ठ से निभाने का प्रयास करूंगा। बधाई देने वालों में आलोक राय, बृजेन्द्र पाण्डेय, नागेन्द्र प्रताप सिंह, बृजेश राय, सर्वेश, डॉ डी डी सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह, विजय कुमार पाण्डेय, अरविन्द कुमार सिंह उपस्थित रहे। संवाद

सर्वाधिक पढ़ीं गईं