सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: सीओपी शुल्क बढ़ाने से अधिवक्ताओं में रोष, वापस लेने की मांग

विरोध में 15 सितंबर को न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत
आजमगढ़।
दी टैक्स बार एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को राहुल नगर मड़या स्थित अधिवक्ता कक्ष में संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश प्रयागराज के पत्रक सर्टिफिकेट आफ प्रैक्टिस के शुल्क को 100 से बढ़ाकर 500 रूपया करने का अधिवक्ताओं ने संघ के माध्यम से विरोध किया। साथ ही बढ़े शुल्क को वापस लेने की मांग की।
अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि पूर्व की भाँति सीओपी का शुल्क 100 रूपये ही ही रखा जाय तथा बार काउंसिल आफ उ0प्र0 द्वारा बढ़या गया नवीनीकरण शुल्क 500 रूपये अविलंब वापस लिया जाय। यदि मांग पूरी नहीं होती है तो नवीनीकरण शुल्क के विरोध स्वरूप 15 सितंबर को सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए विरोध दिवस मनाएंगे। बैठक में सर्वसम्मति से यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि प्रस्ताव की प्रति बार काउंसिल आफ उप्र, दी टैक्स बार एसोसिएशन कानपुर, दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ आजमगढ़, दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन आजमगढ़, सेन्ट्रल बार एसोसिएशन आजमगढ़, डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार ऐसासिएशन आजमगढ़ को भेजा गया। बैठक का संचालन संघ के मंत्री सूर्यभान पाल ने किया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं