सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: प्रियंका निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के छात्रों में वितरित किया टैबलेट

आजमगढ़। बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के नरफोरा स्थित प्रियंका निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को छात्रों में टैबलेट का वितरण किया गया। टैबलेट पाकर छात्रों के चेहरे पर मुस्कान दिखी। मुख्य अतिथि मनोज मिश्रा, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक और विशिष्ट अतिथि नायब तहसीलदार बूढ़नपुर धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने आईटीआई के 67 छात्रों में टैबलेट बांटे। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य को उज्जवल करना चाहती है। आज के युग में टेक्निकल शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। कालेज के प्रबंधक धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। छात्रों से कहा कि टैबलेट की उपयोगिता को अपने जीवन में आत्मसात करें। अध्यक्षता नन्हें सिंह ने किया। इस अवसर पर नीरज पांडेय, व्यवस्थापक आलोक कुमार सिंह, हरिशंकर सिंह, संतोष कुमार सिंह, अमित सिंह, प्रदीप कुमार, बबलू यादव, रणजीत सिंह, मकबूल, शिव प्रसाद यादव, पंकज पांडेय, प्रीति पाठक, पुष्पा यादव, गट्टू सिंह, विनोद तिवारी, उषा तिवारी, श्रवण तिवारी, मुक्तिनाथ नाथ पाठक, विंध्याचल सिंह आदि उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं