सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: ‌‌शिक्षक समाज का दर्पण, चार दिवसीय ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण ‌शुरू

बच्चों को बेहतर शिक्षा कैसे दें पर शिक्षकों ने रखी अपनी राय 


बुढ़नपुर। शिक्षा क्षेत्र कोयलसा में निपुण भारत मिशन के तहत सोमवार को चार दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को और बेहतर शिक्षा कैसे दी जाए, इस पर विस्तृत चर्चा करते हुए शिक्षकों ने अपनी राय रखी।


मुख्य अतिथि डायट प्रवक्ता पुनीत मौर्य ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे हमारे प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक कॉन्वेंट और इंग्लिश मीडियम के स्कूलों से बेहतर शिक्षा प्रदान कर सकें। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी श्वेता मौर्या ने कहा कि हमें और भी बेहतर कार्य करने की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राथमिक विद्यालय संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने की। कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है। इसलिए हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि अपनी जिम्मेदारी को निष्ठा पूर्वक निभाने का काम करें। शिक्षक समाज का दर्पण होता है। बताया कि आज कल प्राइवेट स्कूल शिक्षा के नाम पर सिर्फ शोषण कर रहे हैं। जहां आम आदमी के घर के बच्चे शिक्षा प्राप्त करने के लिए असमर्थ हो जाते हैं। आज सरकार फ्री में बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का काम कर रही हैं। जिससे समाज व देश का भला हो सके। इस अवसर पर संगठन मंत्री नागेश दुबे, अजय सिंह, देवेंद्र सिंह, विजय प्रताप यादव, राजेंद्र यादव, घनश्याम यादव, प्रवीण मिश्रा, डा. अभिनव कुमार सिंह, पुली पांडे, विनोद मौर्य, वीरेंद्र, सुरेंद्र यादव, अंकित मिश्रा आदि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं