सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: आदर्श के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा की मांग

समाजसेवी ने सांसद निरहुआ को सौंपा ज्ञापन 

आजमगढ़। आदर्श के हत्यारों को कठोर से कठोर सजा दिलाने सहित चार सूत्री मांगों का ज्ञापन सोमवार को समाजसेवी गोविंद दूबे ने सदर सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ को सौंपा। इस दौरान निरहुआ ने भी मांगों को सीएम तक पहुंचाने का भरोसा दिया।  

समाजसेवी गो‌विंद दूबे ने अपने ज्ञापन में मांग करते हुए कहा कि हरिहरपुर में सीएम के दौरे के बाद  हरिहरपुर में विश्वविद्यालय की स्थापना, कलाकारों के उत्थान के साथ नए हरिहरपुर संगीत घराना का स्वप्न देख रहे था। लेकिन अचानक 20 सितंबर 2022 की शाम को बदमाशों ने आदर्श मिश्रा उर्फ अनमोल मिश्र पुत्र  राजेश मिश्र गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। 21 वर्ष की उम्र में तबला वादक आदर्श ने कई पुरस्कार अर्जित कर हरिहरपुर के नाम को गौरवांवित किया। उनके हत्या से समूचा जनपद स्तब्ध और आहत है। उक्त घटना के उपरांत जिला पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित की गई कार्यवाही संतोषजनक है। लेकिन युवा कलाकार परिजनों को उचित सुरक्षा प्रदान की जाए। साथ ही दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। वहीं आदर्श के परिजनों को आर्थिक सहायता के साथ परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही ‌हरिहरपुर में एक पुलिस चौकी बनाई जाए।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं