सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: जीयनपुर से लापता तीनों बहन पालघर से हुई बरामद

आठ सितंबर को मनिकाडीह बाजार से हो गई थी लापता

मोबाइल लोकेशन के आधार पर पहुंची पुलिस ने किया बरामद

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली से लापता हुई तीन चचेरी बहनों को पुलिस ने 12 दिन बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर महाराष्ट्र प्रांत के पालघर जिले के तुंगारेश्वर हाटा वसई बाजार से बरामद कर लिया है। सोमवार को पुलिस तीनों को लेकर जीयनपुर कोतवाली पहुंच गई।

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली तीन नाबालिग चचेरी बहने आठ सितंबर को घर से दवा लेने के लिए मनिकाडीह बाजार आयी थी। जहां इन्होंने जनसेवा केंद्र से 300 रुपये भी निकाला था। इसके बाद तीनों लापता हो गई थी। दो दिनों तक अपने स्तर से खोजबीन करने के बाद परिजनों ने जीयनपुर कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। तीन नाबालिग बच्चियों के लापता होने की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एएसपी ग्रामीण सिद्धार्थ भी जीयनपुर कोतवाली पहुंच गए। जहां सीओ सगड़ी व जीयनपुर कोतवाली पुलिस के साथ बैठक कर लड़कियों के बरामदगी की रणनीति तय की गई। लापता हुई लड़कियों में शामिल एक लड़की के पास मोबाइल भी था। जिसके लोकेशन के आधार पर पुलिस ने तीनों लड़कियों का लोकेशन महराष्ट्र प्रांत के पालघर जिले में ट्रेस किया। इसके बाद जीयनपुर कोतवाली पुलिस लोकेशन पर पहुंच गई। जहां से तीनों को बरामद कर पु‌लिस टीम सोमवार को वापस लौटी। लापता तीनों लड़कियों में दो की मां पालघर रहती हैं। उन्हीं के पास तीनों बच्चियां पहुंची थी। जरूरी पूछताछ के बाद बच्चियों के परिजनों के हवाले कर दिया गया।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं