सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: आकाशीय बिजली का कहर, कहीं पेड़ तो कहीं घर पर गिरी

पुरानी कोतवाली में नीम के पेड़ पर गिरी बिजली
दर्जनों घरों के जले इलेक्ट्रानिक उपकरण, गिरा बारजा
आजमगढ़। बीती रात तेज बारिश के साथ ‌आकाशीय बिजली ने पूरे जिले में जमकर कहर बरपाया। नगर के पुरानी कोतवाली में जहां एक नीम की मोटी डाल बिजली गिरने से कटकर गिर गई। वहीं रानी की सराय में एक दर्जन से अधिक लोगों के घरों के इलेक्ट्र‌ानिक उपकरण जल गए। वहीं फूलपुर में एक व्यक्ति की चाहरदीवारी धराशायी हो गई। हालांकि अभी तक बिजली की चपेट में आने से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं निजामाबाद में बारिश के चलते एक मकान गिरने से मां-बेटे दबकर घायल हो गए।
जिले में हो रही भारी बारिश ने आम-जन जीवन को अस्त-व्यस्त कर रखा है। तो दूसरी तरफ झमाझम बारिश से मुरझा रही फसलों को संजीवनी मिल गई। बुधवार की पूरी रात गरज और चमक के साथ हुई बारिश में नगर के कई इलाकों में पानी जमा हो गया। जिसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी तरफ आकाशीय बिजली ने भी जमकर कहर बरपाया। नगर में पुरानी कोतवाली क्षेत्र में गुप्ता मे‌‌डिकल हाल के सामने स्थित नीम के पेड़ पर बिजली गिर गई। जिससे पेड़ की एक मोटी डाल कटकर धराशायी हो गई। संयोग ही रहा कि इसमें किसी को चोट नहीं आई। वहीं तेज हवा और बारिश के कारण पूरी रात नगर क्षेत्र के कई इलाकों की बिजली गुल रही। सुबह के समय भी बिजली के दर्शन नहीं हुए। जिसके कारण लोग पानी को भी तरस गए। वहीं रानी की सराय के दिलौरी गांव में आकाशीय बिजली न जमकर कहर बरपाया। बिजली गिरने से गांव निवासी भोला तिवारी के मकान का कुछ हिस्सा क्ष‌तिग्रस्त हो गया। जबकि घर का सारा इलेक्ट्र‌ानिक उपकरण जल गया। वहीं आस-पास के दर्जनों लोगों के घरों के भी इलेक्ट्रानिक उपकरण जल गए। ग्रामीणों के अनुसार काफी नुकसान हुआ है, लगभग लाखों का। हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। वहीं निजामाबाद के हुसैनाबाद में भारी बारिश में मकान की दीवार गिर गई। जिसमें एक महिला और उसका सात साल का बेटा दबकर घायल हो गए। प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत गंभीर बनी है। इसी क्रम में फूलपुर के मुड़ियार में एक व्यक्ति के घर की चाहरदीवारी बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं