सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: माहुल जहरीली शराब कांड के छह आरोपियों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई

आरोपियों पुलिस कसती जा रही ‌शिकंजा

आजमगढ़। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले फरवरी 2022 में अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल में हुए जहरीली शराब कांड के आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। शराब माफिया जेल से बाहर निकलकर फिर से अपराध को बढ़ावा न दे इसके लिए पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब माफियाओं की बेचैनी बढ़ गई है। कारण कि इसी मामले में सपा के विधायक रमाकांत यादव भी जेल में बंद है। अब रमाकांत के समर्थकों को डर सता रहा है कि कहीं उनके खिलाफ भी इस तरह की कार्रवाई न हो। 
बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान 21 फरवरी 2022 को बाहुबली विधायक रमाकांत यादव के भांजेे रंगेश यादव की माहुल स्थित देशी शराब के ठेके से जहरीली शराब बेची गई थी। शराब पीने से 12 लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई लोगों के आंखों की रोशनी चल गई थी। घटना के अगले दिन ही पुलिस ने माहुुल क्षेत्र में ही अवैध शराब फैक्ट्रियोें का भंडाफोड़ किया था। इस मामले में रंगेश यादव सहित 13 लोगों को आरोपी बनाया था। बाद में इस मामले में रमाकांत यादव का नाम जोड़ा गया। इस मामले में सभी 14 आरोपी जेल में है। पुलिस आरोपियों की अवैध ढंग से अर्जित संपत्ति पहले ही कुर्क कर चुकी है। सभी पर गैंगस्टर भी लगाया जा चुका है। बाद में पुलिस ने चार के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की थी। अब पुलिस ने जमानत पर छूटने पर लोक व्यवस्था पर दुष्प्रभाव पड़ने की पूर्ण संभावना के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक थाना अहिरौला की रिपोर्ट पर छह आरोपियों पर एनएसए की कार्रवाई की है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं