सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: पुलिस की जीप में पशु तस्कारों ने मारी टक्कर, गिरी खाई में

बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी, तस्कर फरार 

बरदह। मार्टीनगंज मार्ग पर दुबरा पुलिया के पास बुधवार की बीती रात पशु तस्करों ने पुलिस पर ईंट-पत्थरों से हमला बोल दिया। तस्कर इतने पर भी नहीं माने, तस्करों ने पुलिस की जीप को पिकअप गाड़ी से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे जीप सड़क के किनारे खाई में जा गिरी। इसके बाद तस्कर वहां से फरार हो गए। इस घटना में पुलिस की टीम बाल-बाल बच गई। जीप के चालक को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं।  

मार्टिनगंज मार्ग पर बुधवार की बीती रात दुबरा पुलिया के पास पशु तस्करों की सूचना पर पुलिस पहुंची और सरकारी जीप को सड़क के बीचों बीच पुलिया पर खड़ा करके तस्करों के वाहन का इंतजार करने लगे। तभी दूर से पशु तस्करों की गाड़ी आती दिखाई पड़ी, पुलिस ने गाड़ी को रोकने का ईशारा किया। लेकिन पशु तस्कर अपनी गाड़ी कुछ दूरी पर खड़ा करके ईट पत्थर से पुलिस पर हमला बोल दिए। जिससे सरकारी जीप के सामने का शीशा टूट गया। अभी पुलिस कुछ समझ पाती, तस्करों ने पिकअप से पुलिस की जीप में जोरदार टक्कर मारते हुए निकल गए। जीप बगल की खाई में जा गिरी। जिसमें चालक होमगार्ड सुधीर तिवारी को हल्की-फुल्की चोटें आई। सरकारी जीप में एसआई सतीश चंद्र यादव पुलिस फोर्स के साथ मौजूद थे। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंच गए। लेकिन पशु तस्करों का कुछ पता नहीं चला। वहीं  थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि मामूली से झड़प हुई थी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं