सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: आदर्श हत्याकांड: मुख्य हत्यारोपियों के भाई मोनू की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

आजमगढ़। कंधरापुर थाना के हरिहरपुर गांव में मंगलवार की रात हुए आदर्श मिश्रा हत्याकांड के आरोपी के भाई की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान अभियुक्त के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

 बताते चलें कि हरिहरपुर गांव निवासी आदर्श मिश्रा पुत्र राजेश मिश्रा की बीती रात साढ़े सात बजे के आस-पास गांव स्थित मंदिर के पास गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मामले को लेकर पुलिस ने चार टीमें गठित की ‌थी। एसपी ने आरोपियों पर ऐसी कार्रवाई करने का दावा किया था जो नजीर बनेगी। इस क्रम में बुधवार की रात नौ बजे के करीब खैरूद्दीन पुलिया के पास पुलिस और मुख्य आरोपी सुशील यादव उर्फ गोल्डी के भाई मोनू यादव की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान मोनू के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने मोनू को गिरफ्तार कर लिया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि गिरफ्तार मोनू यादव के पास से असलहा व कारतूस बरामद हुआ है। घटना की विस्तृत पूछताछ पुलिस टीम द्वारा की जा रही है। तीन फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। थाना कंधरापुर के द्वारा इस घटना की विवेचना की जा रही है। इनके खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई की जायेगी। एसपी ने आदर्श हत्याकांड का जल्द खुलासा कर देने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि नामजद आरोपी गोल्डी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं