सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

पंचायत सहायक ने दो बच्चों संग ट्रेन से कटकर दी जान

बेटे की आंखों का ऑपरेशन कराकर लौटी थी महिला चार माह पहले भी किया था आत्महत्या का प्रयास रानी की सराय। सराय रानी रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर ताप्ती गंगा एक्सप्रेस की चपेट में आने से पंचायत सहायक महिला और उसके दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। देर शाम मृतकों की पहचान गंभीरपुर थाना क्षेत्र के भौतर गांव निवासी खुशबू यादव (28), उसके तीन वर्षीय बेटे वैदिक यादव और 13 माह के बेटे आदिविक यादव के रूप में हुई। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। हालांकि, महिला के इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। खुशबू भौतर गांव में पंचायत सहायक के पद पर तैनात थी। उसकी ससुराल तहबरपुर थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में थी। पति विपिन यादव लुधियाना में रहकर काम करता है। पति के मुताबिक, बड़े बेटे वैदिक की दोनों आंखों का ऑपरेशन कराने के लिए वह 23 अक्तूबर को पत्नी और दोनों बच्चों के साथ वाराणसी गया था। ऑपरेशन के बाद 25 अक्तूबर को सभी मदारपुर स्थित घर लौट आए। 27 अक्तूबर को विपिन पत्नी को उसके मायके भौतर गांव छोड़कर चला गया था। बुधवार दोपहर करीब एक बजे खुशबू दोनों बच्चों के...

Azamgarh:गंदगी से पटे नाले की सफाई सहित अन्य समस्या को लेकर सांसद से मिले मुहल्लेवासी

सांसद निरहुआ को सौंपा ज्ञापन, निस्तारण का मिला आश्वासन

आजमगढ़। गुरूटोला वार्ड की समस्याओं को लेकर रविवार को सामाजिक संगठन भारद रक्षा दल के वरिष्ठ सदस्य मोहम्मद अफजल के नेतृत्व में वार्डवासी आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ से मिले। मांगों का ज्ञापन सौंपा और समस्या के जल्द निस्तारण की  मांग की। 

मोहम्मद अफजल ने सांसद को बताया कि गुरूटोला वार्ड  में स्थित बड़ा नाला कटरा तिराहे से एकतखा पुल होते हुए कोलघाट तक जाता है, कूड़े से नाला पूर्ण रूप से जाम हो गया है, जिससे आये-दिन नाले से गंदा पानी निकलकर सड़क पर बहता रहता है। बारिश में स्थिति बदत्तर हो जाती है, जिससे लोगों का आना-जाना दूभर हो जाता है। लोगों के घरों में नाले का गंदा पानी भर जाता है। नाले की पटिया जगह-जगह टूट गयी है, जिससे उक्त नाले में कई लोग गिर भी चुके हैं। पूर्व में डीएम के निर्देश व एसडीएम सदर के आदेश पर नगरपालिका ने आनन-फानन में नाले की आधी-अधूरी सफाई कराकर अधूरा कार्य छोड़कर चले गये। नाले की पूरी सफाई न होने से हल्की सी बारिश में नाले का गंदा पानी एकतखा पुल के पास फैल जाता है, जिससे आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं एकतखा पुल के पास मस्जिद व पुराना पीपल का पेड़ है, जो धार्मिक भावना से जुड़ा हुआ है। इसके पास काफी गंदगी होने से भक्तों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ती है। अनन्तपुरा में नपा ने एक नया वाटर कूलर बनवाया लेकिन अभी इसका उद्घाटन नहीं हुआ है जबकि वाटर कूलर में लगी टोटी व मोटर गायब हो गया है। वाटर कुलर शो-पीस बना है। मो. अफजल ने बताया कि आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने मांगों को जल्द पूर्ण कराने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन सौंपने के दौरान डॉ. तारिक, सलीम अहमद, रजी आलम, पप्पू, राहुल सोनकर, चन्दन सोनकर, लम्बू प्रजापति, पुत्तुल जायसवाल, बज्मी, मो. खालिद, बृजेश, अंकित, अरविन्द चौरसिया आदि मौजूद थे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं