सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Azamgarh: घर गिराने और कब्जा करने का आरोप लगा किया प्रदर्शन

 

एसडीएम को ग्रामीणों ज्ञापन सौंप की कार्रवाई की मांग

बूढ़नपुर। गांव के कुछ लोगों पर अपना घर गिराने और जमीन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए अहरौला ब्लाक के बकलकोल के ग्रामीणों ने शनिवार को बूढ़नपुर तहसील में प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन सौंप संबंधित के खिलाफ कारेवाई की मांग की। सा‌थ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो वे इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप था कि वह लोग चकबंदी के पूर्व अपने बाप दादा के समय से बकलकोल गांव में निवास कर रहे हैं। लेकिन, गांव के कुछ मनबढ़ लोग हम लोगों का घर गिरा कर कब्जा जमाना चाहते हैं। हम लोगों का 50 घरों का परिवार है। अगर हम लोगों को इस तरह गांव निकाला किया जाएगा तो हम लोग अपना गुजर-बसर कहां करेंगे। इस मौके पर मुन्नीलाल राम, बेला लाल, अच्छेलाल, बुनाई, हरिलाल, पृथ्वी लाल, संजीव, मोनू राजभर, सोनमती, श्रीराम, सतिराम, नरमा, रीता, अशोक, रामनगर, चुन्नीलाल, अखिलेश, इंद्रावती आदि उपस्थित थे। वहीं एसडीएम नवीन प्रसाद ने बताया कि शिकायती पत्र मिल चुका है, इसकी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं