सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Azamgarh: पंडित दीनदयाल उपाध्याय को जयंती पर भाजपाईयों ने किया नमन

आजमगढ़। पं‌डित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने ‌जिले की सभी बूथों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सभी बूथों पर सुना गया।

जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू पूर्व, जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश यादव,  नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्ता पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा की सफाई कर पुष्पांजलि अर्पित किया। ध्रुव सिंह ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकुल रूप में प्रस्तुत करते हुए एकात्म मानव दर्शन जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। अपने इस राजनीतिक दर्शन के माध्यम से उन्होंने हर मनुष्य के शारीरिक, बौद्धिक चेतना, आत्मिक विकास की बात कही। उनका कहना था कि सबसे नीचले पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास किए बिना राष्ट्र का विकास संभव नहीं है। इस अवसर पर सतेंद्र राय, अरविंद जायसवाल, वंदना सिंह, मंजु सरोज, पवन सिंह मुन्ना, नन्हकूराम सरोज, विनोद उपाध्याय, नागेंद्र पटेल, अवनीश मिश्रा, हरिवंश मिश्रा, पूनम सिंह, संजय राम, महेंद्र मौर्या, हरेंद्र चौहान, गणेश साहनी, विभा बर्नवाल, जूही श्रीवास्तव, आनंद सिंह, रवि राय, विवेक निषाद, मयंक गुप्ता, अभिनव श्रीवास्तव, राकेश सिंह, विनीत सिंह सोनू, अवनीश चतुर्वेदी, दीपक चतुर्वेदी, योगेंद्र यादव सभी मंडल अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष अपने बूथों पर उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं