सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: गड्ढ़े में तब्दील सड़क के निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

तहसील पर प्रदर्शन की ग्रामीणों ने दी चेतावनी

आजमगढ़। बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के अतरैठ से बाबा पौहारी स्थान होते हुए मखनहां जाने वाली सड़क करीब दो साल से पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। इस समय सड़क पर जलजमाव भी हो गया है। इसे लेकर बुधवार को ग्राम प्रधान हौसला प्रसाद की अगुवाई में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। 


अतरैठ से पौहरी बाबा होते हुए मखनहां जाने वाली सड़क जर्जर हो चुकी है। सड़क लगभग दो साल से गड्ढ़े में तब्दील है। गड्ढ़े में जलजमाव की समस्या भी है, जिसके चलते सड़क पर यात्री गड्ढ़े में फिसलकर के गिर जाते हैं। इसकी शिकायत ग्राम प्रधान द्वारा कई बार उच्चाधिकारियों से भी की गई, फिर भी सड़क का निर्माण अभी तक नहीं हो सका। जबकि इसी सड़क से प्रतिदिन लगभग हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा पौहारी का दर्शन करने के लिए आते हैं। जहां सोमवार के दिन बाबा पौहारी स्थान पर मेला लगता है, जिसमें करीब 10 हजार से अधिक श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं। वहीं बृहस्पतिवार के दिन पीर बाबा की मजार पर भी आसपास क्षेत्र से लेकर के दूसरे जिले के श्रद्धालु भी आते हैं। स्कूल जाने वाली छात्राओं का कहना है कि हम लोगों को स्कूल जाने में काफी समस्या होती है। फिसल कर गिरने से चोटिल भी हो जाते हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र ही सड़क का निर्माण नहीं किया गया तो बूढ़नपुर तहसील में विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान गंगा प्रसाद, उमेश सिंह, शिव प्रकाश, चंद्रभान, श्याम बहादुर, अर्चना प्रजापति, शिखा प्रजापति, जमुना प्रसाद आदि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं