सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत हुए विकास राय, बधाई का तांता

बरदह । मार्टीनगंज ब्लॉक के बेलवाना गांव निवासी विकास राय को राष्ट्रीय मानवाधिकार का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर मौजूद केंद्रीय लोक शिकायत एवं जांच संस्थान के चेयरमैन एवं राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने विकास राय को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संस्थान का प्रमुख उद्देश्य है कि भारत को समृद्ध व मजबूत बनाने की अवधारणा, भ्रष्टाचार मुक्त उन्नत समाज की परिकल्पना, समाज में आर्थिक रूप से कमजोर, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, महिला एवं पुरुष, जो पीडित हैं उनके अधिकारों को दिलाना है। समाज को नई दिशा देने के लिए युवाओं को उचित मार्गदर्शन तथा रोजगार उन्मुख कार्यशाला का आयोजन कर प्रेरित करना है। विकास राय ने कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है, उस पर खरा उतरूंगा। विकास राय के मनोनयन पर मनोज कुमार राय, आकाश पाठक, आशीष राय, धीरज पाठक, डा. राजेश राय, उमाशंकर राय, गंगेश राय, अखिलेश राय, संजीव राय, रंजन गुप्ता आदि ने बधाई दी है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं