सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर दे दी जान

आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गजहड़ा चिकनपुरवा गांव निवासी एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। 



मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गजहड़ा चिकनपुरवा गांव निवासी एक युवक ने सोमवार की देर शाम घर में छत के चुल्ले से गमछे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। देर रात दस बजे घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। गजहड़ा चिकनपुरवा गांव निवासी अनिल पटवा (30) का सोमवार की शाम पत्नी से कुछ विवाद हो गया। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। देर रात पत्नी उसे खाने के लिए बुलाने गई तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज देने पर ही अंदर से कोई जवाब न मिलने पर पत्नी ने झरोखे से देखा तो वह छत के चुल्ले से गमछे के सहारे लटकता दिखा। पत्नी की सूचना पर मुबारकपुर पुलिस मौके पर पहुंची। रात लगभग दस बजे दरवाजा तोड़ कर लाश को उतरवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं