सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: बच्चों में भाषाई व गणितीय दक्षता विकसित करने को चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

 

खंड शिक्षाधिकारी बोले अनुपस्थित न रहें शिक्षक

आजमगढ़। अजमतगढ़ बीआरसी में सोमवार को निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बाल वाटिका से लेकर कक्षा 3 के बच्चों तक भाषाई एवं गणितीय दक्षता विकसित करने के लिए प्रशिक्षण का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण का आरंभ सरस्वती वंदना एवं चेतना गीत के साथ हुआ।

प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी शिक्षकों का आह्वान किया कि जिस प्रकार हम सब से  बच्चों में निपुण लक्ष्य की संप्राप्ति के लिए अपेक्षाएं की गई हैं, उसी प्रकार हम सब को अपने विद्यालयों में मेहनत से काम करना है। इसके लिए आवश्यक है कि सभी शिक्षक इन चार दिनों में बताई गई जानकारियों को अच्छे ढंग से सीखे। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि कोई भी शिक्षक प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित नहीं होगा और सभी शिक्षकों को प्रत्येक सत्र में सक्रिय रूप से सभा करना प्रशिक्षण के प्रारंभ में निपुण भारत अभियान के लक्ष्य एवं उद्देश्य पर चर्चा हुई। बाल वाटिका का से लेकर कक्षा 3 के भाषा एवं गणित के नियमों को विस्तार से प्रतिभागियों को बताया गया एवं उनसे उनका फीडबैक प्राप्त किया गया। 

कोविड-19 के दौरान बच्चों में किस प्रकार अधिगम क्षति हुई है इसको सर्वे रिपोर्ट  के माध्यम से इंगित किया गया। निपुण भारत में किन सीखने के सिद्धांतों जैसे मौखिक भाषा का विकास, लेखन ,पठन, गणितीय दक्षता विकास एवं जीवन में बुनियादी कौशलों के विकास पर चर्चा की गई। सीखने के अन्य विभिन्न सिद्धांत साझा किए गए। प्रतिभागियों में पूरे मनोयोग से शिक्षण कार्य में भाग लिया। सत्र 2022- 23 में किस प्रकार विभिन्न कार्य योजनाओं एवं कार्य पुस्तिकाओं के आधार पर हमें बच्चों के साथ काम करना होगा इस प्रारूप को विधिवत समझाया गया। प्रशिक्षण में प्रशिक्षक कमलनयन यादव, अनिल कुमार मिश्र, कुसुम पांडे, विमल प्रकाश, हरिकेश मिश्रा एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं