सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh: शिवाजी नगर हीरापट्टी में क्षतिग्रस्त पोल बन सकता है दुर्घटना का कारण

समाजसेवी गोविंद से लोगों ने बताई समस्या, दिया निस्तारण का भरोसा  

आजमगढ़। नगर के शिवाजी नगर हीरापट्टी में विद्युत विभाग की लापरवाही कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। यहां भीड़भाड़ वाली गली में  खड़ा जर्जर खंभा लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। संकरी गली होने से खंभा गिरने पर बिजली की तारें आवासीय भवनों के साथ ही गली से गुजर रहे लोगों को अपनी चपेट में ले सकतीं हैं, लेकिन विद्युत विभाग को इस खंभे से कोई खतरा नजर नहीं आ रहा है।

शनिवार की सुबह समाजसेवी गोविंद दूबे सहित उनकी टीम ने मुहल्ले में जाकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों से वार्ता की। मुहल्ले के लोगों ने समाजसेवी को बताया कि इस संबंध में स्थानीय लाइनमैन सहित विभाग के कर्मचारियों को अवगत कराया गया है। लेकिन कोई  विद्युत विभाग मुहल्ले में लगा उक्त जर्जर खंभा नहीं बदल रहा है। लोगों ने बताया कि खंभा जड़ से खोखले हो चुका है। हालात यह हैं कि गली के नुक्कड़ पर खड़ा जर्जर खंभा तेज हवा चलने पर कभी भी गिर सकता है, व्यस्ततम इलाका होने से इससे बड़ा हादसा हो सकता है।समाजसेवी ने लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद जल्द से जल्द समस्या के निस्तारण का भरोसा दिलाया।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं