सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: राजस्व विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप, पूरा परिवार घर छोड़ फरार

आजमगढ़। कंधरापुर थाना के हरिहरपुर में बुधवार को राजस्व विभाग टीम ने पोखरी पर हुए अतिक्रमण को हटवाने की कार्रवाई की। मंगलवार की रात हुई आदर्श हत्याकांड के मुख्य आरोपी के घर पर हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। पूरा परिवार घर छोड़ कर फरार है तो वहीं प्रशासनिक अमला पाट दी गई पोखरी को खोदने की कवायद में जुट गई है।

संगीत कलाकारों के गांव हरिहरपुर के रहने वाले आदर्श मिश्रा पुत्र राजेश मिश्रा की मंगलवार की रात गांव में स्थित शीतला माता मंदिर के पास गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता राजेश मिश्रा ने घटना के बाबत गांव के ही रहने वाले सुशील उर्फ गोल्डी यादव पुत्र रामनयन यादव को मुख्य आरोपी के तौर पर नामजद किया था। इसके साथ एक अज्ञात युवक भी तहरीर में शामिल है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश में चार टीम लगा दी है।

वहीं राजस्व विभाग की टीम भी बुधवार को गांव में पहुंच गई। इसके बाद मुख्य आरोपी के घर के सामने स्थित पोखरी संख्या 767 रकबा 28 एयर की नापी शुरू कर दी गई। नापी के दौरान मुख्य आरोपी के परिवार द्वारा पोखरी पर अवैध कब्जा पाया गया। इसके बाद जेसीबी लगा कर बाउंड्रीवाल, बड़दौर, एक कमरा, शौचालय आदि जो अतिक्रमण की जद में थे उन्हें ढहवा दिया गया। इसके साथ ही पाट दी गई पोखरी की जमीन पर पोखरी के खोदाई का कार्य भी शुरू करा दिया।

कई थानों की फोर्स रही तैनात

आजमगढ़। मुख्य आरोपी गोल्डी यादव के परिवार द्वारा पोखरी पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने के लिए एसडीएम सदर न्यायिक विमल कुमार दुबे के नेतृत्व में तहसीदार सदर उमाशंकर त्रिपाठी, लेखपाल के साथ ही कंधरापुर, बरदह व सिधारी थाने की फोर्स मौके पर पहुंची थी। पहले नापी की कर अतिक्रमण चिन्हित किया गया। इसके बाद जेसीबी लगा कर उसे ढहवा दिया गया।

घर छोड़ कर फरार थे परिजन

आजमगढ़। मुख्य आरोपी के घर पर मंगलवार की देर रात भी पुलिस ने दबिश दिया था। इसके बाद से ही परिवार के सभी लोग घर छोड़ कर फरार है। बुधवार को तहसील सदर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान भी परिवार का काई सदस्य मौके पर मौजूद नहीं था। पूरे जिले में पोखरी व अन्य सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे की शिकायत है। जिस पर अभियान चला कर कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत हरिहरपुर के पोखरी संख्या 767 पर भी अतिक्रमण की शिकायत थी, जिसे बुधवार को हटवाने की कार्रवाई की गई। रामनयन यादव द्वारा पोखरी पर अतिक्रमण कर बाउंड्री के साथ ही बड़दौर, शौचालय आदि बनवाया गया था।- विमल कुमार दुबे, एसडीएम सदर न्यायिक।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं