सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: दोस्त ही बने दुश्मन, शराब के नशे में लाठी डंडे से पीटकर की हत्या


फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस 

आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र के कुसुमुलिया गांव में शनिवार की दोपहर दावत के दौरान दोस्तों में विवाद हो गया। शराब के नशे में धुत्त युवकों ने अपने ही साथी की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। युवक की मौत के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।  

मेंहनगर थाना क्षेत्र के कुसुमुलिया गांव निवासी 22 वर्षीय सोनू पुत्र सौत्तम राम शनिवार को दिन में गांव के कुछ युवकों के साथ लकड़ी काटने के लिए गया था। दोपहर में सभी लकड़ी काटकर घट लौटे तो दावत का मन बना लिए। चुंकि सभी अच्छे दोस्त थे इसलिए सोनू के घर पर ही दावत का फैसला कर लिया। इसके बाद सभी रेड मीट खरीदकर लाए और उसे बनाने लगे। सोनू के परिजनों के मुताबिक सोनू मीट बना रहा था। इसी दौरान सभी शराब पीने लगे। सभी ने करीब एक बजे तक शराब पी। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनमें कहासुनी होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि सोनू के दोस्तों ने पास रखी लाठी और डंडों से उसपर हमला कर दिया। नशे की हालत में उन्होंने सोनू को इतना पीटा कि वह मौके पर ही मर गया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। हत्या की जानकारी होते ही मेंहनगर थानाध्यक्ष बसंत लाल फोर्स के शाथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोनू की हत्या से परिवार में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाद से ही आरोपी फरार है। उनकी तलाश में टीमें लगा दी गई हैं। संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं