सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों से किया आह्वान बच्चा चोरी की अफवाहों से बचें

पुलिस सहित जनप्रतिनिधियों को करें सूचित, कानून हाथों में न लें

आजमगढ़। बच्चा चोरी की तेजी से बढ़ रही अफवाहों पर लगाम लगाने को लेकर रविवार को जहानागंज में थानाध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह ने मुस्तफाबाद मंदे, बबुरा सहित दर्जनों गांव में नुक्कड़ चौपाल लगा लोगों को जागरूक किया। 

उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि 17 टीम गठित की गई हैं, जो क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को जागरूक कर रही है। कहा कि अफवाह का कोई हाथ पर नहीं होता है, जैसे एक व्यक्ति, दूसरे को बताता है तथा दूसरा मिर्च मसाला लगाकर तीसरे को बताया, तीसरा चौथे को बताता है, इसी तरह यह बहुत बड़ा हो जाता है। बच्चा चोरी की अफवाह फैलाया जा रहा है इस पर आप लोग ध्यान न देते हुए अपने कार्य को करते रहे। अगर ऐसी कोई भी सूचना आपको मिलती है तो आप तुरंत पुलिस को सूचित करें। या फिर गांव के प्रधान, बीडीसी सदस्य, पूर्व प्रधान को अवगत कराए। इसके अलावा आप 112 नंबर पर सूचित कर सकते हैं। अफवाहों पर ध्यान ना दें, अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं