सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: उत्कृष्ट शिक्षक से सम्मानित अंशु राय का किया सम्मान

शिक्षकों सहित अभिभावकों ने दी बधाई

लाटघाट। कंपोजिट विद्यालय काँखभार में बुधवार को समारोह का आयोजन कर जिला मुख्यालय पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में ‌सम्मानित हुए अंशु राय को शिक्षकों ने अंगवस्त्रम, उपहार आदि भेंट कर सम्मानित किया। 

बतातें चलें कि पांच सितंबर को शिक्षक दिवस को जिला मुख्यालय पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ के इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय बनकटिया के शिक्षक अंशु राय को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य के लिए उप शिक्षा निदेशक अमरनाथ राय सम्मानित किया। इसी क्रम में अंशु राय को आजादी का अमृत महोत्सव 2022 कार्यक्रम के बेहतर संपादन के ‌लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह प्रशस्ति पत्र देकर उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में सम्मानित किया। 

अंशु राय को शिक्षक सम्मान मिलने पर न्याय पंचायत काँखभार तथा लाटघाट क्षेत्र के शिक्षकों, अभिभावकों में खुशी की लहर है। बुधवार को न्याय पंचायत काँखभार के सभी शिक्षकों ने कंपोजिट विद्यालय कांखभार में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें सभी ने अंशु राय को फूलों की माला पहनाया, वहीं न्याय पंचायत प्रभारी अरविंद कुमार ने स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अरविंद कुमार, दिनेश कुमार पांडेय, अविनाश शाही, तारा प्रसाद, अवधेश कुमार, प्रतिमा देवी, योगेंद्र पाल आदि उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं