सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: जनसेवा के लिए सड़क की मरम्मत को सड़क पर उतरे गोविंद....

साथियों और जनता के सहयोग से गड्ढ़ों को पाटा

आजमगढ़। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को उनकी ही नैतिक जिम्मेदारियों का बोध कराने के लिए समाजसेवी गोविंद दूबे ने नायाब तरीका ढूंढ लिया है। इनके द्वारा कभी अभिभावक समस्या तो कभी नगरीय समस्याओं पर प्रशासन को ध्यान आकृष्ट कराया जाता रहा है। इसी को लेकर समाजसेवी गोविंद दुबे ने मंगलवार को नगर की क्षतिग्रस्त सड़कों के बड़े-बडे़े गड्ढ़ों में राबिश और ई्ंट भरवाने के लिए खुद ही फावड़ा उठा लिया। 

गोविंद दुबे नगर के गड्ढो और अवरोधकों को राबिश और ईंट से भरकर सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ मौन प्रदर्शन करना शुरू किया तो आमजनता का भी पूरा सहयोग मिलना शुरू हो गया। लोगों ने अपने आस-पास के गड्ढों को भी पाटना शुरू कर दिया। गोविंद दुबे ने कहाकि सरकार गड्ढामुक्त करने का नारा बुलंद करती है, प्रशासन उसे कागज में भरकर इतिश्री कर लेती हैं। शहर का ऐसा कोई मार्ग शेष नहीं है जिसमे छोटे-बड़े गड्ढे नहीं हैं लोगों का इन रास्तों से गुजरना मुश्किल हो चुका है। हल्के बारिश से ही ये गड्ढ़े लबालब भर जा रहे है जिसके कारण प्रतिदिन दोपहिया वाहन अपने वाहनों से गिर रहे है। इसी समस्या से निजात दिलाने के लिए हमने गड्ढ़ों को भरने का संकल्प लिया है। अगर जिला प्रशासन को सहयोग मिला तो ठीक वरना आगे भी आमजनता के लिए हम सड़कों को उतरने को तैयार रहेंगे। उन्होंने सभी टैक्स भरने वालों से अपने ही स्थान से आवाज उठाने की अपील किया ताकि आजमगढ़ की नारकीय स्थिति की जानकारी सूबे के मुखिया तक भी पहुंच सकें। इस अभियान में सहयोग देने वालों में चंदन सिंह, मनीष बरनवाल, शाह आलम, अजय राय, अनिल तिवारी, रितेश गोयल, प्रिंस राय, पिंटू यादव, अरुण चौरसिया, विपिन राय आदि शामिल रहे।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं