सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh : सीआरपीएफ जवान की हार्टअटैक से मौत, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोठियां गांव निवासी सीआरपीएफ जवान की अमेठी में अपने आवास पर हार्टअटैक से मौत हो गई। शव के घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। रविवार की  रात राजकीय सम्मान के साथ शहर स्थित राजघाट पर जवान के शव का अंतिम संस्कार किया गया। 

जानकारी के अनुसार रानी की सराय थाने क कोठियां गांव निवासी रामनरेश यादव 39 पुत्र स्व. दीपचंद यादव सीआरपीएफ में कार्यरत ‌थे। वर्तमान में उनकी ड्यूटी उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में थी, वह वहीं पत्नी और एक  पुत्र व दो पुत्री के साथ रहते थे। पत्नी के अनुसार  रामनरेश यादव 24 सितंबर की सुबह ड्यूटी पर गए और रात को घर लौटकर आए, खाना खाकर सो गए। अगले दिन 25 सितंबर को जब वह काफी देर तक नहीं उठे तो पत्नी ने उन्हें जगाया, लेकिन जब वह नहीं उठे तो आस-पास के लोगों के बुलाया। लोग उन्हें डाक्टर के पास ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घो‌षित कर दिया। इसके बाद पत्नी ने परिवार को इसकी सूचना दी। शव के रानी की सराय के कोठिया पहुंचते ही कोहराम मच गया। रविवार की रात को ही शहर के राजघाट पर राजकीय सम्मान के साथ उन्हें लोगों ने अंतिम विदाई दी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं