सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Azamgarh: बच्चा चोरी की अफवाह से स्कूलों में प्रभावित हुई उपस्थिति

अभियान चलाकर लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील 

आजमगढ़। बच्चा चोरी की अफवाहों पर लगाम के लिए शनिवार को जिले में पुलिस ने अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया।  वहीं कुछ क्षेत्रों में स्कूलों में इन अफवाहों के चलते बच्चों की उपस्थिति कम हो रही है। पुलिस इन अफवाह पर लगाम लगाने को लेकर सक्रिय हो गई है। जहानागंज और रानी की सराय थानों की पुलिस गांवों में जाकर आम जनता को अफवाहों पर ध्यान न देंने के प्रति जागरूक कर रही है। 

  बीते एक पखवारे से बच्चा चोरी की अफवाह जिले में फैली हुई है। जहानागंज थाना क्षेत्र में तो इस अफवाह के वलते अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दिए हैं। एसओ जहानागंज प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चा चोरी की बात पूरी तरह से अफवाह है। ऐसे में सभी अभिभावकों से अपील है कि बच्चों को स्कूल भेजें। इस तरह की अफवाह फैलाने वालों पर अब कड़ी कार्रवाई भी होगी। इसी क्रम में रानी की सराय पुलिस ने आराजी,  बागमती, टेंगरपुर, सैद्वारा, बेहटा, कोटवा, मयरामपुर, सोनवरा, नरहरपुर, मुरादाबाद, सेठवल, रोवा, खैरपुर सहित दर्जनों गांवों में जाकर लोगों को जागरूक किया है कि अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस को सूचित करने की बात कही। वहीं गंभीरपुर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक में हुई। जिसमें आगामी पर्वों के मद्देनजर लोगों को अफवाहों से दूर रहने की बात कही गई।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं