सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: अभिनेता अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा सहित तीन के खिलाफ परिवाद दर्ज

फिल्म थैंक गॉड में चित्रगुुप्त महराज का परिहास करने का मामला

शिकायतकर्ता का बयान दर्ज कराने को 18 नवंबर की तिथि निर्धारित

आजमगढ़‌। बॉलीवुड फिल्म थैंक गॉड चित्रगुप्त महाराज का मजाक उड़ाते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एडिशनल मजिस्ट्रेट प्रथम जौनपुर मोनिका मिश्रा ने फिल्म अभिनेता अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा एवं निर्देशक इंदर कुमार पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने व अन्य धाराओं में परिवाद दर्ज किया है। इस मामले में शिकायतकर्ता अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव के बयान के लिए कोर्ट ने 18 नवंबर की तिथि तय की है।

प्रतीकात्मक फोटो

बता दें कि बॉलीवुड फिल्म थैंक गॉड का ट्रेलर हाल में रिलीज हुआ है। शिकायतकर्ता अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव का आरोप है कि फिल्म का जो ट्रेलर रिलीज हुआ है उसके दृश्य से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। फिल्म थैंक गॉड के ट्रेलर में अजय देवगन आधुनिक पोशाक पहनकर भगवान चित्रगुप्त बने दिख रहे हैं। ट्रेलर में सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक्सीडेंट होने के बाद उसके कर्मों का हिसाब किताब चित्रगुप्त भगवान के दरबार में होता है। फिल्म में अजय देवगन स्वयं को भगवान चित्रगुप्त बताते हुए घटिया जोक्स व आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं, जो धर्म का मजाक उड़ाने जैसा है। इससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। हिमांशु श्रीवास्तव का आरोप है कि पुराणों में मान्यता है कि भगवान चित्रगुप्त न्याय के देवता है। कर्मों के हिसाब से पाप और पुण्य का लेखा जोखा तय करते हैं। जिसके अनुसार मनुष्य को दंडित या पुरस्कृत किया जाता है। फिल्म के ट्रेलर में भगवान चित्रगुप्त का अपमान किया गया है जिससे उनकी व गवाहों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं हैं। फिल्म के दृश्य से मानसिक पीड़ा व कष्ट पहुंचा है। इसमें घृणा, अपमान व नफरत पैदा करने का प्रयास किया गया है। ज्यादा मुनाफा कमाने व टीआरपी बढ़ाने के लिए फिल्म में आपत्तिजनक दृश्य फिल्माया है जिससे सांप्रदायिक सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। अदालत ने शिकायत को संज्ञान लेते हुए फिल्म अभिनेता अजय देवगन सिद्धार्थ मल्होत्रा और निर्देशक इंद्र कुमार के खिलाफ परिवाद दर्ज कर लिया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं