सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh: स्व. पंचानन राय की पुण्यतिथि कार्यक्रम तैयारियों की बनाई रणनीति

पांच को पूर्वाह्न 11 बजे हरिऔध नगर कालोनी में मनाई जाएगी पुण्यतिथि

आजमगढ़। संघर्षों के प्रेरणाश्रोत, कर्मचारियों के प्रणेता, विलक्षण प्रतिभा के धनी स्व. पंचानन राय की पुण्यतिथि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक जिला अध्यक्ष बृजेश राय की अध्यक्षता में हरिऔध नगर स्थित संगठन के कार्यालय में हुई।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों कर्मचारियों को समाज में सम्मान दिलाने और उनके हो रहे शोषण के विरुद्घ एक मजबूत संगठन स्थापित कर शिक्षा जगत में शून्य से शिखर तक उपलब्धियां अर्जितज कराई। स्व. राय के इस योगदान को शिक्षक कभी नहीं भूल सकता है। पांच सितंबर को उनकी 15वीं पुण्यतिथि पर पूर्वाह्न 11 बजे हरिऔध नगर कालोनी में मनाई जाएगी। इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए शिक्षकों को विशेष अवकाश मिलेगा।  बैठक का संचालन करते हुए जिला मंत्री विजय कुमार सिंह ने कहा कि संगठन के पूर्व महामंत्री एवं पूर्व एमएलसी स्व. पंचानन राय की 15वीं पुण्यतिथि पर शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंच इसे सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री इंद्रासन सिंह, ध्रुव मित्र शास्त्री, दिवाकर तिवारी, मुन्नू यादव, अवधेश त्रिपाठी, विजय सिंह, कमलेश राय, सर्वेश्वर पांडे, प्रदीप यादव, संतोष कुमार, डा. वीरेंद्र कुमार मौर्य, राजेश भारती, सुनील यादव आदि शिक्षक उपस्थित थे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं