सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Azamgarh: तीन अंर्तजनपदीय चोर गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद

चार जिलों में थे सक्रिय, एक चोर फरार

आजमगढ़। चार जिलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन अंर्तजनपदीय चोरों को सोमवार को प‌ुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से तीन बाइक भी बरामद की। चोर जहां चोरी करनी होती थी, वहां दिन में रेकी कर प्लानिंग तैयार कर रात में घटना को अंजाम ‌देते थे।

 मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि चारों आरोपी लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। कई मामलों में इनकी संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने तीन आरोपियों विशाल यादव पुत्र राम मिलन यादव, सनी भाष्कर पुत्र राम प्रकाश और सिद्धू चौहान पुत्र हरिश्चंद्र चौहान को गिरफ्तार किया है, जबकि फरार राजेश की तलाश की जा रही है। सिद्धू चौहान पर आजमगढ़ और मऊ जिले में 11 आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। एसपी सिटी का कहना है कि आरोपियों के विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई के साथ इनकी संपत्ति भी जब्त की जाएगी। आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन बाइक, आठ मोबाइल, साड़ी, गैस सिलेंडर और नगद रूपए भी बरामद हुए हैं।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं