सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Azamgarh: रंगदारी न मिलने पर बदमाशों ने पैथोलॉजी संचालक को मारी गोली

सीसीटीवी में वारदात कैद, पुलिस मामले की जांच में जुटीआजमगढ़

आजमगढ़।  पैथोलॉजी संचालक द्वारा 20 लाख रुपये रंगदारी न देने पर बाइक सवार बदमाशों ने उसकी हत्या का प्रयास किया। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली घर के सामने खड़ी कार में लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गया। हमले की पूरी वाददात मेडिकल स्टोर में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई है। बदमाश कैमरे में जाते हुए दिख रहे हैं। फुटेज की मदद से झंगहा थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस को उम्मीद है कि वह जल्द ही बदमाशों तक पहुंच जाएगी। 

गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र के गौबड़ौर चौराहा निवासी संतराज गुप्ता अपने मकान में ही पैथोलॉजी सेंटर व मेडिकल स्टोर चलाता है। शुक्रवार की रात में नौ बजे वह मेडिकल स्टोर बंद करने के बाद दरवाजे पर खड़ा था। उसी दौरान बाइक से पहुंचे दो बदमाशों ने उसे लक्ष्य कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों द्वारा चलाई गई एक गोली दरवाजे पर खड़ी कार में लगी जिससे वह बाल-बाल बच गया। साथ ही सीधे घर में घुस गया। संतराज ने खुद को सुरक्षित करने के साथ ही घटना की सूचना डायल-112 व झंगहा थाने की पुलिस को दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ बढ़े तो हमलावर फरार हो गए। मौके पर पहुंची झंगहा थाने की पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद सीसीटीवी चेक किया। सीसीटीवी में बदमाश आते हुए दिखाई दे रहे है। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 08 सितंबर की रात 9.30 बजे उनके पास फोन आया। दूसरी तरफ से बात करने वाले ने कहा कि 20 लाख रुपये का इंतजाम करके दे दो, नहीं तो तुम्हारे बेटे की हत्या कर दूंगा। इसकी सूचना उन्होंने गोबड़ौर चौकी प्रभारी को दी थी लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। उसे पूरा भरोसा है कि रंगदारी मांगने वालों ने ही फायरिंग की है। इस मामले में सीओ चौरी चौरा अंजनी पांडेय का कहना है कि पैथोलॉजी संचालक के यहां फायरिंग करने वाले बदमाशों की तलाश चल रही है। 08 सितंबर 2022 को फोन करके 20 लाख रंगदारी मांगे जाने की सूचना नहीं थी। इसकी जानकारी आज मिली है। सीसी कैमरा फुटेज व सर्विलांस की मदद से आरोपितों की तलाश चल रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं