सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: शूटिंग में ही लगा दिया जनता दरबार, सुनी लोगों की समस्या

आजमगढ़। जिले के किशुनदासपुर में भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' भोजपुरी फिल्म की शूटिंग चल रही है। इस दौरान मंगलवार को निरहुआ ने वहीं जनता दरबार भी लगा दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को बताया। सांसद निरहुआ ने कहा कि प्रोफेशन काम के साथ जनता के करीब रहने का मौका मिलता है। उन्हें भी मिलने में सहूलियत रहती है। शीतकालीन सत्र शुरू होने में तीन माह हैं। इस दौरान चार फिल्म और तीन वेब सीरीज पर भी काम करेंगे। इनमें आजमगढ़, वाराणसी के साथ पूर्वांचल के कलाकारों को काम मिलेगा। निरहुआ ने कहा, "आजमगढ़ एयरपोर्ट बहुत जल्द शुरू हो जाएगा। इसका फायदा आजमगढ़ के कारोबार, एजुकेशन और मेडिकल सेक्टर को मिलेगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आजमगढ़ को रिंग रोड का तोहफा दिया है। रिंग रोड के बन जाने से जाम की समस्या से निजात मिलेगी। इसके साथ ही बेलइसा के फ्लाईओवर को डबल कराया जाएगा। इसका बजट स्वीकृत हो गया है। आजमगढ़ के विकास पर पीएम और सीएम की नजर है। आजमगढ़ के लिए जो भी कुछ मांगा सब स्वीकार हो गया।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं