सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: नमाज पढ़ने जा रहे लोगों पर बंदरों ने किया हमला दो घायल, भर्ती

प्रतिकात्मक फोटो

तहसील प्रशासन से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग

आजमगढ़। सोमवार की दोपहर ठेकमा बाजार में बंदरों के झुंड ने मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे लोगों पर बंदरों ने हमला बोल दिया। इस दौरान बंदरों ने एक को काट लिया, जबकि एक व्यक्ति का गिरने से पैर टूट गया। घायलों को उपचार के ‌लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों ने बंदरों के आंतक से निजात दिलाने की मांग की है।

 जानकारी के अनुसार ठेकमा बाजार में सोमवार की दोपहर नमाज पढ़ने के लिए लोग मस्जिद पहुंचे थे, इस बीच एक व्यक्ति मस्जिद में गया। जहां एक बंदर पहले से वहां बैठा था, उक्त व्य‌क्ति ने बंदर को भगाने का प्रयास किया तो बंदर चिल्लाने लगा। बंदर के चिल्लाने की आवाज सुनकर अन्य बंदरों का झुंड वहां पहुंच गया। बंदरों ने एक व्यक्ति को काट लिया। जबकि एक व्यक्ति बंदरों से बचने के लिए भाग रहा था, इसी बीच वह गिर गया, जिससे उसका पैर टूट गया। इस दौरान लोग बंदरों से बचने के लिए मस्जिद के एक कमरे में छिप गए।  थोड़ी देर में बाजार के लोग लाठी-डंडा लेकर वहां पहुंच गए और बंदरों को भगाया। साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बाजार के लोगों ने तहसील प्रशासन से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इसके पहले भी उक्त बंदरों के झुंड ने कईयों को अपना शिकार बनाया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं