सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Azamgarh: एसडीएम ने पीएचसी का किया निरीक्षण

बरदह। मार्टीनगंज तहसील से सटे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का एसडीएम विशाल कुमार ने शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान पीएचसी में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौरव मिश्रा से पूछा कि एंटीवेनम इंजेक्शन है कि नहीं। इस पर उन्होंने बताया कि इंजेक्शन तो पर लगाने के लिए डॉक्टर नहीं है। एसडीएम ने एक डॉक्टर और फार्मासिस्ट की ट्रेनिंग कराने का निर्देश दिया। सितंबर में एक्सपायर हो रही दवाओं को दवा खाने से हटाने के लिए कहा। प्रसव हाल का निरीक्षण किया। वहां पर सफाई व्यवस्था ठीक करने के लिए कहा। बिजली गिरने पर घायल के भर्ती कराने पर इलाज की जानकारी ली। परिसर सफाई के लिए खंड विकास अधिकारी विलास राम को फोन कर सफाई कराने का निर्देश दिया। इस अवसर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी गौरव मिश्रा, अशोक कुमार मौर्य, पंकज कुमार, महिमा राय, सुनीता, नीलम, सतिराम आदि मौजूद थे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं