सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Azamgarh: सपा की देश बचाओं देश बनाओ पदयात्रा पहुंची आजमगढ़, किया स्वागत

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी की देश बचाओ देश बनाओं पदयात्रा रविवार को गाजीपुर के अभिषेक यादव के नेतृत्व में आजमगढ़ के हरैया बाजार पहुंची। जहां मुबारकपुर विधानसभा के विधायक अखिलेश यादव और पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली के नेतृत्व में कार्यकार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर जनजागरूकता अभियान की पद यात्रा की अगुवाई कर रहे अभिषेक यादव ने कहा कि सरकार के जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह पद यात्रा चल रही है। यह पद यात्रा नही बल्कि जनांदोलन है। भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपना लोकतंत्र का गला घोट रही है। भाजपा अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दमन कारी नीतियों से दबा दे रही है।समाजवादी पार्टी देश की आजादी, लोकतंत्र की रक्षा संविधान और पंथनिरपेक्षता के लिए प्रतिबद्ध है। हम किसी भी कीमत पर देश के लोकतंत्र , संविधान और धर्मनिरपेक्षता पर आंच नहीं आने देंगे। स्वागत करने वालों में विधानसभा अध्यक्ष शोभनाथ यादव, वीरेंद्र यादव, जियाउल्लाह अंसारी, राजेश यादव, जयराम यादव, बहादुर यादव, लालचंद यादव, सना परवीन, अलगू यादव, देवसी यादव, रामचंद्र, गुल्लू, इंद्रजीत, शमशुद्दीन प्रधान, अच्छे लाल, साँचा प्रधान, लालचंद यादव, नन्हकू यादव, रामप्रवेश प्रधान, कैलाश यादव आदि शामिल ‌थे।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं