सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: क्लीनिक संचालक पर दलित महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

बोली, वीडियो बना कर रहा ब्लैकमेल, सालों से न्याय के लिए भटक रही पीड़िता

आजमगढ़। फूलपुर में दलित महिला ने एक प्राइवेट क्लीनिक संचालक पर बेहोशी की दवा खिलाकर दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले में उसने रविवार को पवई थाने पर पहुंच कर शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में दलित महिला ने आरोप लगाया है कि वह पवई कस्बा स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक में सन 2016 में दाई कार्य कर रही थी। क्लीनिक के संचालक ने उसे हर महीने 9 हजार रुपए वेतन देने को कहा था। एक साल बीतने पर जब उसने क्लीनिक संचालक से वेतन की मांग की तो उन्होंने उससे यह कहा कि रुक जाओ इस समय पैसा नही है। एक हफ्ते का समय दो मैं तुम्हें इसके एवज में जमीन दे दूंगा। एक हफ्ते बाद क्लीनिक संचालक ने मुझे फर्जी जमीन का कागज पकड़ा दिया और कहा कि तुम्हारा काम हो गया। संचालक ने मिठाई खिलाने के बहाने नशीला पदार्थ खिला कर मुझे बेहोश कर दिया। उसके बाद अस्पताल संचालक ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया। पीड़िता ने यह भी कहा कि होश में आने पर जब उसने अस्पताल संचालक से यह कहा कि मैं इस बारे में पुलिस को बताऊंगी। तो उसने पीड़िता को यह कहते हुए धमकी दी कि अगर किसी के सामने इस बात का जिक्र किया और पैसे की मांग की तो यह वीडियो वायरल कर दूंगा। इस संबंध में थानाध्यक्ष पवई रत्नेश दूबे का कहना है कि महिला ने यहां के एक अस्पताल संचालक के खिलाफ तहरीर दी है। मामला पुराना है, जांच की जा रही है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं