सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: शिक्षकों और होमगार्डो ने पौधे लगा सुरक्षा का लिया संकल्प

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश होम गार्ड‍्स की ओर से 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलाए जा रहे पर्यावरण एवं जलसंरक्षण अभियान के क्रम में मंगलवार को रानी पोखरा और अंग्रेज़ी माध्यम पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर होमगार्डो, शिक्षकों सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और ब्लाक के लोगों ने हिस्सा लिया। पौधे लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। इस दौरान मुख्य अतिथि रानी की सराय ब्लाक प्रमुख विपिन सिंह, प्रधानाचार्य अनिल पासवान, सेठवल प्रधान पति राजा संतोष साहू रानी की सराय सब इंस्पेक्टर निशांत खान,  साकीपुर प्रधान राहुल तिवारी पौधा लगाया। लोगों से पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। ‌प्रधानाध्यापक अनिल पासवान ने कहा कि बस पौधा लगा भर देने से हमारी जिम्मेदारी समाप्त नहीं हो जाती है। इसकी देखभाल भी जरूरी है, सभी संकल्प लें कि जो भी पौधा लगाए हैं, उसकी सुरक्षा करेंगे।





सर्वाधिक पढ़ीं गईं