सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Azamgarh : हरिहरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या

मौके पर डीआईजी, एसपी पहुंचे, पूछताछ के लिए दो को उठाया

आजमगढ़। जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान वहां मची भगदड़ में कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर डीआईजी, एसपी सहित भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। वहीं पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर पुछताछ की जा रही है। 

घटना की जानकारी देते मृतक के भाई

जानकारी के अनुसार कंधरापुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में एक दुकान पर बैठे आदर्श मिश्रा 20 पुत्र राजेश मिश्रा गांव के लोगों के साथ बैठे थे, इस दौरान वहां बाइक सवार दो युवक आए। अभी कोई कुछ समझ पाता बदमाशों ने आदर्श के सिर में गोली मार दी। वहां फायरिंग के दौरान भगदड़ मच गई। उधर बदमाश गोली मारकर वहां से फरार हो गए। इसके बाद लोग आदर्श को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था कर रहे थे, उसकी मौत हो गई। वहीं घटना के बाद मौके पर डीआईजी, एसपी अनुराग आर्य सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई। एसपी ने कहा कि मामले में दो लोगों को पूछताछ के लिए उठाया गया। एसपी ने बताया कि परिवार के लोगों के अनुसार गोली मारने वालों में गोल्डी यादव शामिल है। उसकी तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई, आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। 

 घटना की जानकारी देते एसपी

वहीं मृतक आदर्श के बड़े भाई आशीष मिश्रा ने बताया कि गांव स्थित शीतला माता के स्थान पर नवरात्र की तैयारियों पर चर्चा हो रही थी। इसी बीच दो लोग बाइक से और मेरे छोटे भाई आदर्श मिश्रा को गोली मार दी। आशीष ने बताया कि कोई रंजिश नहीं है,। आशीष ने बताया कि गोली मारने वालों में सुशील यादव उर्फ गोल्डी यादव है, उसके साथ एक व्यक्ति और था। 

मृतक आदर्श की फाइल फोटो



सर्वाधिक पढ़ीं गईं