सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Azamgarh: हाईस्कूल की छात्राओं ने ‌आठ के छात्र पर लगाया छेड़खानी का आरोप

छात्र ने कालेज प्रशासन पर लगाया मारपीट का आरोप

मामला पहुंचा पुलिस तक, कराया सुलह

आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र स्थित एक कालेज में कक्षा दस में पढ़ने वाली छात्राओं ने कक्षा आठ के छात्र पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए कालेज सहित चौकी प्रभारी ठेकमा को शिकायती पत्र दिया। उधर छात्र ने भी बरदह थाने में कालेज प्रशासन पर उससे मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

 शिकायती पत्र में छात्राओं आरोप है कि हम सभी छात्राएं कक्षा दस में पढ़ती है। इसी कालेज में कक्षा आठ में पढ़ने वाला छात्र आए दिन हम लोगों के साथ कालेज के अलावा बाहर छेड़खानी करता है और अपशब्दों का प्रयोग करता है। इस संबंध में हम लोगों ने कालेज प्रशासन को भी अवगत कराया है। इसके बाद भी उक्त छात्र नहीं मान रहा है। जिससे परेशान होकर हम लोगों को कालेज आने में काफी परेशानी हो रही है। छात्राओं ने चौकी प्रभारी ठेकमा को शिकायती पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं दूसरी तरफ उक्त छात्र ने बरदह थाना प्रभारी को पत्र देकर आरोप लगाया है कि उक्त कालेज में  कक्षा आठ का छात्र हूं। मूझे कालेज के एक अध्यापक सहित अन्य स्टाफ ने लाठी-डंडे से मारा। इस दौरान मुझे काफी चोटें आई हैं। वहीं छात्र के पिता ने बताया कि अध्यापक और उक्त स्टाफ द्वारा की गई मारपीट में मेरे बेटे को बहुत चोटें आई हैं। वह विद्यालय आने से डर रहा है। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर मामले को सुलह समझौते के आधार पर निपटा दिया। लेकिन क्षेत्र में उक्त मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं