सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Azamgarh: बहराइच में पेड़ पर छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, मुकदमा दर्ज

परिजनों का आरोप गैंगरेप के बाद की गई हत्या

आजमगढ़। बहराइच में कक्षा नौ की छात्रा शव को फंदे से लटका मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर एक नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। अधिकारियों ने गांव पहुंचकर घटना का जायजा लिया। वहीं मृतका के पिता ने गैंगरेप के बाद हत्या का आरोप लगाया है।

 हरदी थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित पिता ने बेटी के साथ गैंगरेप के बाद हत्या कर शव को फंदे से लटकाए जाने का आरोप लगाया है। तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी शनिवार को तकरीबन पांच बजे घर से गायब हो गई। उसका शव गांव से एक किलोमीटर दूर शिवबबूल के पेड़ में फंदे से लटकता मिला। पिता का कहना है कि आरोपितों ने बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए।  एसओ ज्ञान सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर हरदी थाना के खैरहनिया टेपरा गांव निवासी मिथुन कुमार समेत तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद देर रात छात्रा का शव घर पहुंचा। स्वजन ने ग्रामीणों के साथ हरदी थाना पहुंचकर आक्रोश जताया और कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने पर शव का अंतिम संस्कार न करने की चेतावनी दी। मामले को तूल पकड़ता देख देर रात पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी सीओ जेपी त्रिपाठी के साथ हरदी थाना पहुंचे। घटना स्थल का जायजा लिया। सोमवार सुबह एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। समझाने-बुझाने के बाद स्वजन ने शव का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान हरदी के अलावा थानाध्यक्ष खैरीघाट निखिल कुमार श्रीवास्तव, बौंडी एसओ गणनाथ प्रसाद फोर्स के साथ मौजूद रहे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। गैंगरेप व हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। फंदे से लटक कर मौत की बात सामने आई है। नामजद आरोपित नाबालिग है, जिससे पूछताछ की जा रही है। -ज्ञान सिंह, प्रभारी निरीक्षक हरदी

सर्वाधिक पढ़ीं गईं